







122 फिल्में, 4500 करोड़ कलेक्शन
अक्षय कुमार ने 30 साल के अपने करियर में लगभग 122 हिंदी फिल्में की हैं। इन सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुल मिलाकर लगभग 4500 करोड़ तक रहा है।








ब्लॉकबस्टर
जिनमें से दो फिल्म ब्लॉकबस्टर,12 फिल्में सुपरहिट.. और 10 फिल्में हिट रही हैं। खासकर पिछले पांच सालों में अक्षय कुमार की सभी फिल्में सफल रही हैं।








फ्लॉप फिल्में
वहीं, अक्षय कुमार ने लगभग 37 फ्लॉप फिल्में.. 13 सुपरफ्लॉप फिल्में भी दी हैं। साल 1999 से 2003 के बीच में अक्षय कुमार ने फ्लॉप फिल्मों की लाइन लगा दी थी लेकिन कहीं ना कहीं निर्माताओं का विश्वास उनपर बना रहा।








बनाए कई रिकॉर्ड
30 सालों में अक्षय कुमार ने कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं। 2016 में उन्हें बेस्ट एक्टर के नेशनल अवार्ड भी सम्मानित किया गया है।
एक साल में लगातार तीन 200 करोड़ी फिल्म देने का रिकॉर्ड भी अक्षय कुमार के पास ही है.. (मिशन मंगल, हाउसफुल 4, गुड न्यूज)








सक्सेस ratio
अक्षय कुमार के करियर.. हिट, फ्लॉप फिल्मों को देखा जाए तो उनका सक्सेस ratio लगभग 60 प्रतिशत का रहा है।








100 करोड़ क्लब
अक्षय कुमार की अब तक 13 फिल्मों ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री की है- राउडी राथौड़, एयरलिफ्ट, रुस्तम, जॉली एलएलबी 2, हाउसफुल 2, हॉलीडे, हाउसफुल 3, टॉयलेट एक प्रेम कथा, गोल्ड, केसरी, हाउसफुल 4, मिशन मंगल, गुड न्यूज..








सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में
206 करोड़ की कमाई के साथ अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है हाउसफुल 4..
गुड न्यूज- 201.14 करोड़
मिशन मंगल- 200.16 करोड़
2.0- 188 करोड़
केसरी- 153 करोड़