







पहली पीढ़ी- पृथ्वीराज कपूर
पृथ्वीराज कपूर के 5 बच्चे थे। इनमें से कुछ नामी और चर्चित स्टार बने। राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर, देविंदर, रविंदर और बेटी उर्मिला कपूर। इनमें से सबसे मशहूर जो नाम हुआ वह था राजकपूर। इसके अलावा शम्मी कपूर और शशि कपूर ने भी पिता की विरासत को आगे बढ़ाया।








राजकपूर का परिवार
राजकपूर ने हिंदी सिनेमा के अलावा अपने घर की विरासत में भी खूब योगदान दिया है। उन्होंने कृष्णा कपूर सेशादी की। उनके पांच बच्चे है, रणधीर कपूर, रितु नंदा, ऋषि कपूर, रीमा कपूर, राजीव कपूर। इनमें से ऋषि कपूर, राजीव कपूर और रितु नंदा का निधन हो चुका है।








शम्मी कपूर
पृथ्वीराज कपूर के बेटे शम्मी कपूर भी बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे हैं। जिन्होंने ढेर सारी फिल्मों में काम किया। शम्मी कपूर ने दो शादियां की। गीता बाली और नीला देवी से। शम्मी कपूर के दो बच्चे हैं, आदित्य राज और कंचन केतन। आदित्य ने भी कुछ फिल्मों में अभिनय किया है और कुछ बनाई भी हैं।








शशि कपूर
करोड़ों लड़कियां जिन पर मरती थीं वह थे शशि कपूर। जिन्होंने कई फिल्मों से खूब नाम कमाया। उन्होंने जेनिफर केंडल संग शादी की। उनके तीन बच्चे हैं। कुणाल, करण औ संजना। संजना मुंबई में पृथ्वी थिएटर चलाती हैं।








राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर
रणधीर कपूर राज कपूर के सबसे बड़े बेटे हैं। वह पृथ्वीराज के पौते हैं। उन्होंने एक्ट्रेस बबीता संग शादी की। दोनों की दो बेटियां हैं। करिश्मा कपूर और करीना कपूर। दोनों ही बॉलीवुड जगत की मशहूर हस्तियां हैं।








राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर
राज कपूर के मंझले बेटे ऋषि कपूर थे।जिन्होंने इंडस्ट्री में कई धमाकेदार फिल्में दीं और वह एक सक्सेसफुल अभिनेता रहे। उन्होंने नीतू कपूर से शादी की। दोनों के दो बच्चे हैं, रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर।








राज कपूर की बेटी रितु नंदा
रितु नंदा ने राजन नंदा से शादी की। उनका एक बेटा निखिल नंदा है जिन्होंने अमिताभ बच्चन की बेठी श्वेता बच्चन नंदा संग शादी की। श्वेता नंदा के दो बच्चे हैं, नव्या नवेली और अगस्त्य।








राज कपूर की बेटी रीमा कपूर
रीमा जैन राज कपूर की बेटी हैं जिन्होंने मनोज जैन संग शादी की। दोनों के दो बेटे हैं, अरमान जैन और आदर जैन।








रणधीर कपूर की बेटी करिश्मा कपूर
राजकपूर की बड़ी पौती करिश्मा कपूर ने संजय संग शादी की। लेकिन कुछ सालों बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। करिश्मा के दो बच्चे हैं, समायरा और कियान।








रणधीर कपूर की बेटी करीना कपूर
करीना कपूर ने नवाब सैफ अली खान संग शादी की। उनका एक बेटा है तैमूर और वह जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।








ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर
रणधीर कपूर के भाई ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर हैंष जो अब अपने पिता की विरासत को आगे ले जा रहे हैं। वह भी एक सफल एक्टर हैं।