







उमराव जान
जेपी दत्ता ‘बॉर्डर’ और ‘एलओसी कारगिल’ जैसी फिल्मों के बाद कुछ अलग बनाना चाहते थे। जब उन्होंने 1981 में आई रेखा स्टारर ‘उमराव जान’ की रीमेक बनाने की प्लानिंग की।








प्रियंका चोपड़ा थीं पहली पसंद!
इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस की तलाश करते हुए निर्देशक प्रियंका चोपड़ा से मिले थे। उन्हें प्रियंका काफी पसंद भी आईं और उन्होंने तय कर लिया कि प्रियंका ही उनकी ‘उमराव जान’ होंगी।








हो गईं रिप्लेस
जेपी दत्ता की ये फिल्म प्रियंका के लिए बड़ा ब्रेक थी। जिसके लिए प्रियंका ने तैयारी भी शुरू कर दी थी। उन्होंने कैरेक्टर को ध्यान में रखते हुए कथक क्लास लेना शुरू कर दिया और इसके बारे में पढ़ना भी शुरू कर दिया।








प्रियंका की जगह ऐश्वर्या
लेकिन इससे पहले कि प्रियंका शूटिंग शुरू कर पातीं उन्हें रिप्लेस कर दिया गया। उमराव जान में उन्हें रिप्लेस कर एंट्री हुई ऐश्वर्या राय की, जो उस वक्त इंडस्ट्री का जाना माना नाम बन चुकी थीं। प्रियंका को इससे काफी ठेस पहुंची थी।








प्रियंका ने किया ऐश को रिप्लेस
बाद में, प्रियंका चोपड़ा ने रोहन सिप्पी की फिल्म ‘पॉकेटमार’ में ऐश्वर्या राय को रिप्लेस किया था.. रातोंरात।