







वॉर
ऋतिक रोशन की साल 2019 में आई उनके करियर की वॉर आजतक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने करीब 317 करोड़ रुपये की कमाई की। इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बनी। वॉर ने ओपनिंग डे ही 53 करोड़ कमाकर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।








साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
ऋतिक रोशन की वॉर ने ग्लोबली 475.50 करोड़ की कमाई की। वहीं दूसरे नंबर पर प्रभास की साहो थी जिसने 433 करोड़ से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी। इसके बाद शाहिद कपूर की कबीर सिंह थी जिसने वर्ल्डवाइड 475 करोड़ की कमाई की।








कृष 3
साल 2003 में आई फिल्म कोई मिल गया क्या सीक्वल कृष 3 थी। जिसमें एक बार फिर ऋतिक रोशन सुपरहिट के अवतार में नजर आए। फिल्म में कंगना रनौत और प्रियंका चोपड़ा भी दिखे। फिल्म ने करीब 175 करोड़ की कमाई की। इस फ्रेंचाइजी की ये सबसे हिट और कमाने वाली फिल्म साबित हुई।








सुपर 30
सोशल ड्रामा व बायोपिक सुपर 30 से ऋतिक रोशन ने क्रिटिक्स को खुश किया बल्कि बॉक्स ऑफिस पर 146 करोड़ के साथ कई रिकॉर्ड भी कायम किए। फिल्म के लिए ऋतिक रोशन की जमकर प्रशंसा हुई।








बैंग बैंग
कैटरीना कैफ के साथ ऋतिक रोशन साल 2014 में बैंग बैंग फिल्म में नजर आए। इसने 141 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म में ऋतिक का एक्शन अवतार काफी पसंद किया गया था। गाने से लेकर कैट संग ऋतिक की जोड़ी सभी को फैंस ने पसंद किया था।








अग्निपथ
अमिताभ बच्चन की 1990 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म से जुड़ी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 119 करोड़ कमाने में सफल हुई थी। फिल्म में संजय दत्त, प्रियंका चोपड़ा भी नजर आए।








काबिल
ऋतिक रोशन की साल 2017 में आई फिल्म काबिल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सूची में तीसरे नंबरर पर आती है। इस फिल्म ने 103 करोड़ की कमाई के साथ ही हिट का तमगा हासिल किया।