News
oi-Neeti Sudha
आदर्श गौरव, राजकुमार राव और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ रिलीज के साथ ही सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म 22 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। बता दें, ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, यह नेटफ्लिक्स पर दुनियाभर में नंबर वन फिल्म बन चुकी है। इतना ही नहीं, बल्कि फिल्म को गोल्ड लिस्ट में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब मिला है।
अपने कंटेंट की वजह से फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। रमीन बहरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 26 जनवरी के दिन नेटफ्लिक्स पर देखे जाने वाली फिल्मों में टॉप पर रही।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी खुशी जाहिर की और फैंस को शुक्रिया कहा। प्रियंका ने लिखा, “द व्हाइट टाइगर को नेटफ्लिक्स पर पूरी दुनिया में पहले नंबर पर देखकर काफी रोमांचित हूं। आप सभी के सपोर्ट के लिए धन्यवाद।”
इतना ही नहीं, बल्कि हाल ही में गोल्ड लिस्ट ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म और कलाकारों की एक लिस्ट जारी की है। जिसमें अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का सम्मान मिला है। राजकुमार को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता की श्रेणी में सम्मान मिला है। वहीं, फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता आदर्श गौरव को गोल्ड लिस्ट में सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेता की श्रेणी में सम्मान मिला है।
रमीन बहरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ नाम से 2008 में आये अरविंद अडिगा के नॉवल पर आधारित है। ये फिल्म मार्डन इंडिया में पल रहे जातिवाद, सामंतवाद, भ्रष्टाचार, राजनीतिक उठापटक और गरीबी पर व्यंग्य कसती है।