







रश्मि देसाई बिग बॉस 13 में आई थीं नजर
बिग बॉस 13 में रश्मि देसाई नजर आई थीं। वह फाइनल पड़ाव तक भी पहुंची। इस शो से उन्होंने खूब लोकप्रियता हासिल किया।








इन सिनेमा का रही हिस्सा
हिंदी के अलावा रश्मि देसाई ने भोजपुरी, मणिपुरी, असमी और बंगाली भाषी सिनेमा में काम करने का अनुभव लिया है। वह कई भाषी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।








भोजपुरी फिल्मों से बनाई पहचान
वह नदिया के तीर, गब्बर सिंह, दूल्हा बाबू जैसी ढेर सारी भोजपुरी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।








रश्मि देसाई की शादी
साल 2012 में अपने को-स्टार नंदिश संधु के साथ शादी रचाई। लेकिन ये शादी ठीक से चल नहीं पाई और दोनों ने चार साल साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला लिया।








डिप्रेशन का भी हुईं शिकार
उन्होंने बताया था कि शादी करना उनका फैसला था। लेकिन शादी टूटना उनके लिए बहुत दर्द भरा रहा। क्योंकि इस पड़ाव से गुजरने के दौरान वह डिप्रेशन से भी गुजरीं।








टीवी से हुईं पॉपुलर
टेलीविजन क्षेत्र में काम करने का उनके पास ढेर सारा अनुभव है। कई हिट सीरियल का वह हिस्सा रही। उतरन से लेकर इश्क का रंग सफेद सीरियल में वह दिखीं।