







डेब्यू फिल्म की कहानी
सुशांत सिंह राजपूत ने अभिषेक कपूर की फिल्म काई पो छे के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। दिलचस्प ये है कि अभिषेक, सुशांत को एकता के ज़रिए ही जानते हैं। क्योंकि रिश्ते में अभिषेक कपूर एकता कपूर के भाई लगते हैं।








एकता का भरोसा
एकता कपूर ने अपने एक पोस्ट में बताया था कि कैसे उन्होंने एक चैनल से सुशांत के लिए स्टैंड लिया था। एकता कपूर उन लोगों में हैं जिन्हें स्टार की पहचान है। और वाकई सुशांत पर उनका भरोसा सच साबित हुआ था और वो बॉलीवुड के इस जेनरेशन के सबसे बड़े सितारों में से एक थे।








सुशांत की कास्टिंग
पवित्र रिशता की कास्टिंग के दौरान एकता कपूर को ज़ी के क्रिएटिव ने कहा था कि सुशांत मानव के किरदार के लिए सही नहीं थे। एकता ने जवाब में कहा था कि सुशांत की हंसी करोड़ों लोगों के दिल पर राज करेगी और ऐसा ही हुआ।








पवित्र रिश्ता से स्टारडम
पवित्र रिश्ता के साथ सुशांत सिंह राजपूत ने स्टारडम का स्वाद पहली बार चखा था। इस सीरियल ने सुशांत को टीवी इंडस्ट्री का एक चमकता सितारा बना दिया था।








अंकिता का मिला साथ
इस सीरियल के साथ ही सुशांत सिंह राजपूत की ज़िंदगी में अंकिता लोखेंडे आई थीं। दोनों करीब 10 सालों तक रिलेशनशिप में थे और उनकी जोड़ी फैन्स को बेहद पसंद थी।








सेकंड लीड से शुरूआत
टीवी इंडस्ट्री में भी सुशांत सिंह राजपूत की शुरूआत सेकंड लीड के साथ हुई थी। वो किस देस में है मेरा दिल नाम के सीरियल में हर्षद चोपड़ा के भाई के किरदार में दिखाई देंगे।








मेहर विज के अपोज़िट
किस देस में है मेरा दिल में सुशांत सिंह राजपूत मेहर विज के अपोज़िट दिखाई दिए थे। सीरियल में सुशांत सिंह राजपूत ने लोगों का दिल जीता था।








युवाओं की धड़कन
अपनी प्यारी सी मुस्कान के साथ और मानव के सीधे सादे किरदार के साथ लोगों का दिल जीत लिया था।








लगातार सफलता की सीढ़ियां
टीवी से फिल्मों की तरफ बढ़े सुशांत ने बेहद तेज़ी से सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं और धीरे धीरे हर कोई उनकी प्रतिभा का कायल हो गया था।








छोड़ दिया साथ
लेकिन अपने सारे सपनों का साथ छोड़कर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को दुनिया से अलविदा कह दिया।