







ड्रीम प्रोजेक्ट
फिल्म महाभारत की घटनाओं को सूर्यपुत्र महावीर कर्ण के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करेगी। इस फिल्म को वासु भगनानी का ड्रीम प्रोजेक्ट बताया जा रहा है।








अक्षय कुमार, रणवीर सिंह या विकी कौशल
अफवाहों में है कि निर्माता इस फिल्म में कर्ण की भूमिका के लिए अक्षय कुमार, रणवीर सिंह या विकी कौशल को अप्रोच कर सकते हैं। लेकिन फिलहाल कास्टिंग को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।








कुमार विश्वास
डॉ. कुमार विश्वास को फिल्म के संवाद, गीत व अतिरिक्त पटकथा लिखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फिल्म की घोषणा पर उन्होंने ट्विटर पर लिखा- “अथ श्रीमहाभारत कथा के अपने सबसे प्रिय पात्र पर बन रही इस फ़िल्म “सूर्यपुत्र महावीर कर्ण” के लिए संवाद और गीत लिखना मेरे लिए निजी तौर पर अत्यंत प्रसन्नता का विषय है! इस महायोद्धा की कहानी विभिन्न भारतीय भाषाओं में आप सबके सामने बहुत जल्द ही आने वाली है..”








कर्ण की भूमिका
कुमार विश्वास ने आगे लिखा- यह कर्ण पर बनने वाली बेस्ट फिल्म साबित होने वाली है। Guess करें कि कौन सा अभिनेता महाभारत के इस भावुक, बहादुर और सच्चे किरदार के भरोसेमंद चरित्र को पकड़ने और मैच कर सकेगा?
इसके साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट पर.. अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, विकी कौशल और ऋतिक रोशन को टैग किया है।








आमिर खान भी थे इच्छुक
आमिर खान ने एक इवेंट के दौरान कहा था कि उन्हें महाभारत में कृष्ण और कर्ण का किरदार बेहद पसंद है और यदि मौका मिला तो वह यही निभाएंगे।








कर्ण
सूर्यदेव एवं कुन्ती के पुत्र और पाण्डवों के सबसे बड़े भाई। कर्ण को दानवीर-कर्ण के नाम से भी जाना जाता है। कर्ण कवच एवं कुंडल पहने हुए पैदा हुये थे और उनका दान इंद्र को किया था। कर्ण महान धनुर्धर तथा दुर्योधन का परम मित्र था। उसकी गणना कौरव सेना के सात महारथियों में होती है। उसे दुर्योधन से अंग नाम का एक राज्य भी प्राप्त हुआ था। महाभारत युद्ध में कर्ण की मृत्यु अर्जुन के हाथों हुई।