







अक्षय कुमार की सूर्यवंशी
देखना दिलचस्प होगा कि क्या सूर्यवंशी यह आंकड़ा पार कर पाती है नहीं। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 250 करोड़ तक पहुंच सकती है।
बहरहाल, यहां जानें अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-








हाउसफुल 4
दिवाली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने 206 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है।








गुड न्यूज़
2019 में ही रिलीज हुई फिल्म गुड न्यूज ने 201.14 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म सुपरहिट रही। गुड न्यूज में अक्षय कुमार के साथ करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ दिखे थे।








मिशन मंगल
2019 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज मिशन मंगल ने 200.16 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह अक्षय कुमार की पहली 200 करोड़ी फिल्म बनी थी।








2.0
अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 ने हिंदी में बॉक्स ऑफिस 188 करोड़ का कलेक्शन किया था।








केसरी
धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले अक्षय कुमार की यह फिल्म हिट रही थी। फिल्म ने 153 करोड़ का कलेक्शन किया था।








टॉयलेट- एक प्रेम कथा
133.60 करोड़ की कमाई के साथ टॉयलेट एक प्रेम कथा अक्षय कुमार की खास फिल्मों में से एक है।








राउडी राथौड़
अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर यह एक सुपरहिट फिल्म है। फिल्म ने 131 करोड़ कमाया था।








एयरलिफ्ट
देशभक्ति से लबरेज़ अक्षय कुमार की एयरलिफ्ट ने बॉक्स ऑफिस पर 129 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी।








रूस्तम
2016 में रिलीज फिल्म रूस्तम ने 127.42 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार को नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया था।