







लाल सिंह चड्डा में आमिर खान- 100 करोड़ बजट
लाल सिंह चड्डा में आमिर खान को बिल्कुल अलग लुक में देखा जायेगा और हॉलीवुड के मेगा-हिट फॉरेस्ट गम्प का आधिकारिक रूपांतर है। दंगल के बाद यह AKP का अगला प्रोडक्शन है।निर्देशक: अद्वैत चंदन हैं। इसका बजट 100 करोड़ के करीब बताया जा रहा है।








ब्रह्मास्त्र 300 करोड़ का हाई बजट
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र के बारे में ये रिपोर्ट सामने आयी है कि ये कुल मिलाकर 300 करोड़ की हाई बजट फिल्म है।








आरआरआर- 350 करोड़ का बजट
बाहुबली श्रृंखला के बाद एसएस राजामौली की अगली फिल्म हमारे दो स्वतंत्रता सेनानियों सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी है।जूनियर एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस और अजय देवगन की कास्ट वाली इस फिल्म का बजट 350 करोड़ है।








केजीएफ चैप्टर 2- 100 करोड़ का बजट
इस बीच एक नाम जो अपने रिलीज डेट के कारण चर्चा में है वो है स्टार यश की केजीएफ चैप्टर 2। इस फिल्म को 100 करोड़ के बजट में बनाया गया है।








बच्चन पांडे का बजट -90 करोड़
साजिद नाडियाडवाला, अक्षय कुमार और फरहाद सामजी सुपरहिट फिल्म हाउसफुल 4 के बाद फिर से जुड़ेंगे। फिल्म का पहला लुक कुछ समय पहले जारी किया गया था, जिसमें अक्षय धोती पहने बिल्कुल अलग अवतार में थे। इस फिल्म का बजट भी मीडिया रिपोर्ट में 90 करोड़ के करीब का बताया जा रहा है।








सूर्यवंशी- 200 करोड़ का बजट
सूर्यवंशी की रिलीज इसी साल होने वाली है। अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, कैटरीना कैफ और अजय देवगन की ये फिल्म रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनाई गई है। इस फिल्म का बजट 200 करोड़ का बताया जा रहा है।








राधे योर मोस्ट वांटेड भाई
राधे सलमान खान की अगली रिलीज़ है जिसमें उनके साथ दिशा पटानी दिखाई देंगी और प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित की जा रही है। राधे 2021 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का बजट 100 से 130 करोड़ के बीच का बताया जा रहा है।