







हो रहा था इंतज़ार
गौरतलब है कि तैमूर पर मीडिया की इतनी अटेंशन रहती थी कि करीना इंतज़ार कर रही थीं कि विरूष्का के बच्चे हों और मीडिया उसके पीछे दौड़े और तैमूर का पीछा छोड़ दें। लेकिन, अनुष्का की वामिका के आते ही करीना ने भी मीडिया को एक और खिलौना दे दिया।








मैटरनिटी स्टाईल से जीता दिल
पिछली बार भी करीना कपूर ने अपनी प्रेगनेंसी को भी स्टाईल स्टेटमेंट बना दिया था। पिछली बार जब करीना प्रेगनेंट थीं तो उनकी ढेरों तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल थीं।








पॉपुलर हो गए काफ्तान
इस बार भी करीना कपूर खान के काफ्तान बहुत पॉपुलर हो चुके हैं। करीना आराम से इनमें घूमते दिखाई देती थीं। अपनी डिलीवरी से एक दिन पहले तक भी करीना ने फैन्स को अपनी झलक दी।








फैन्स के साथ शेयर की हर अपडेट
इस बार तो करीना कपूर खान खुद इंस्टाग्राम पर आ चुकी थीं और जिस हिसाब से वो तस्वीरें शेयर करती हैं, उन्होंने खुद से जुड़ी कोई भी अपडेट अपने फैन्स के लिए नहीं छोड़ीं। वहीं बाकी काम तो तैमूर का पीछा करते हुए कैमरे कर ही देते थे।








योगा से होगा
करीना कपूर खान ने अपनी फिटनेस के राज़ भी फैन्स के साथ बांटे। अपनी प्रेगनेंसी के दौरान, करीना कपूर खान ने ना सिर्फ योगा का साथ नहीं छोड़ा, बल्कि फैन्स के साथ भी अपनी तस्वीरें शेयर कीं।








नन्हें मेहमान की बधाई
तैमूर के बाद करीना कपूर खान को एक बार फिर से मां बनने की बधाई। उम्मीद है कि उनके नन्हें नवाब की एक झलक फैन्स को जल्दी ही मिले।